सोयाबीन की फसल (Soybean Crop) में स्लग रोग एवं चूहों का प्रकोप बढ़ा। कृषि विभाग से जानिए इनके नियंत्रण के उपाय।
👉 व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें।
Soybean Crop | किसानों को सूचित किया गया है कि कुछ क्षेत्रों में सोयाबीन की फसलों में स्लग (slugs/स्लग) का प्रकोप बढ़ रहा है। इस समस्या से बचाव के लिए खेतों में सतत निगरानी और समय पर नियंत्रण आवश्यक है। वही दूसरी ओर, जून के दूसरे और तीसरे सप्ताह में बोई गई कम समयावधि सोयाबीन फसल में चूहों द्वारा फलियों के अंदर दाने खाने से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए तुरंत उचित प्रबंधन उपाय अपनाए जाएं। आइए जानते है प्रबंधन (Soybean Crop) के लिए किन कीटनाशकों का उपयोग कर सकते है किसान…
सोयाबीन की फसल में स्लग रोग का प्रबंधन
Soybean Crop | स्लग प्रबंधन के लिए किसानों को गुड़ के साथ मेटालडिहाइड 2.5% सूखे पेलेट का द्रावण तैयार करने की सलाह दी जा रही है। जूट के बोरे को इस द्रावण में भिगोकर रात में खेत में रखा जाए और अगले दिन निरीक्षण करें।
इसके अतिरिक्त, खेत के चारों ओर चुने की लकीर डालकर स्लग के प्रवेश को रोका जा सकता है। यदि समस्या अधिक हो, तो किसानों को फसल और जमीन पर कीटनाशक छिड़काव करने की सलाह दी जा रही है। सोयाबीन फसल (Soybean Crop) के लिए अनुशंसित कीटनाशक निम्न हैं :-
- क्विनाल्फोस 25% ई.सी. – 1 लीटर प्रति हेक्टेयर
- मेलाथिओन 50% ई.सी. – 1500 मिली प्रति हेक्टेयर।
- इन्डोक्साकार्ब 15.8% इ.सी. – 333 मिली प्रति हेक्टेयर।
इन उपायों को अपनाकर किसान सोयाबीन फसल में स्लग से होने वाले नुकसान को प्रभावी रूप से नियंत्रित कर सकते हैं।
👉 व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें।
सोयाबीन फसल में चूहों से बचाव कैसे करें?
Soybean Crop | चूहों से नुकसान फसल की पैदावार को सीधे प्रभावित करता है, खासकर फल्ली बनने की अवस्था में। समय रहते नियंत्रण न किया गया तो छोटे और बड़े दोनों प्रकार के खेतों में उत्पादन में गंभीर कमी आ सकती है।
सावधानी और रसायन प्रबंधन : कृषकों को सलाह दी जाती है कि फ्लोकोउमाफेन 0.005% रसायन का उपयोग करें। इसे प्रति हेक्टेयर 15-20 बेट तैयार कर चूहों के छेदों के पास रखें। यह उपाय चूहों को प्रभावी ढंग से रोकता है और फसल के दानों को सुरक्षित रखता है।
चूहों से फसल बचाव के लिए अन्य महत्वपूर्ण सुझाव
खेत की नियमित निगरानी करें और जहां चूहों के छेद अधिक हों, वहां अतिरिक्त सावधानी बरतें। : Soybean Crop
रसायन का उपयोग करते समय सुरक्षा उपकरण पहनें और निर्देशों का पालन करें।
फसल के आस-पास सफाई बनाए रखें ताकि चूहों का व्यवहार नियंत्रित हो सके।
सटीक और समय पर अपनाए गए ये कदम किसानों को उनके सोयाबीन उत्पादन को सुरक्षित रखने में मदद करेंगे और नुकसान को न्यूनतम करेंगे।
👉 व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें।
खेती किसानी की नई नई जानकारी से अपडेट रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
यह भी पढ़िए….👉 बीच में रुकी बारिश के कारण फसलें हुई प्रभावित, केवीके किसानों को बता रहा उपचार
👉 राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान की ओर से सोयाबीन कृषकों के लिए उपयोगी सलाह
👉 खरीफ प्याज की खेती से होगा मुनाफा, जानिए नर्सरी तैयार करने का सही तरीका
👉 कृषि अधिकारियों ने किया सोयाबीन फसल का निरीक्षण, जारी की कृषकों को सोयाबीन फसल के लिए उपयोगी सलाह
👉 सोयाबीन के पौधे कीट-फफूंद से रहेंगे दूर, बुवाई से पहले करें यह जरूरी काम, कृषि विभाग ने दी सलाह….
प्रिय पाठकों…! 🙏 Choupalsamachar.in में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें