Fertilizer Rules : कीटनाशी छिड़काव के दौरान होने वाली जनहानि को रोकने के लिए कृषि मंत्रालय ने उठाया ठोस कदम।
👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Fertilizer Rules | कीटनाशी छिड़काव के दौरान होने वाली जनहानि को रोकने के लिए कृषि मंत्रालय ने ठोस कदम उठाया है। अब किसानों को कीटनाशी खरीद के साथ सुरक्षा किट भी उपलब्ध कराई जायेगी। इसके लिए किसान को कोई अतिरिक्त राशि नहीं देनी होगी। गौरतलब है कि सरकार ने कीटनाशी उत्पादन, बिक्री और उपयोग से जुड़े नियमों को और सख्त करने का फैसला लिया है। : Fertilizer Rules
कृषि मंत्रालय ने लोकसभा में बताया कि फसल में कीटनाशी स्प्रे के दौरान सावधानी नहीं रखने से हर साल किसान परिवारों में रूदन सुनाई देता है। इस स्थिति को देखते हुए मंत्रालय मौजूदा नियमों को सख्त बनाने जा रहा है। गौरतलब है कि सरकार कीटनाशक अधिनियम, 1968 और कीटनाशक नियम, 1971 के तहत पूरे देश में कीटनाशकों की निगरानी करती है।
Fertilizer Rules | चलेंगे विशेष कार्यक्रम
कृषि मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय एकीकृत कीट प्रबंधन केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र और राज्य कृषि विभाग के द्वारा किसान, कृषि अधिकारियों और कीटनाशी विक्रेताओ के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इन कार्यक्रमों में कीटनाशी के संतुलित और सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी जायेगी।
👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
हर बोतल पर लेबल जरूरी
Fertilizer Rules | केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर के मुताबिक अब किसी भी कंपनी को यह छूट नहीं होगी कि वह अपनी मर्जी से कीटनाशक बेचे। सरकार ने यह अनिवार्य किया है कि कीटनाशक के लेबल और पैकिंग पर खुराक, उपयोग की विधि, फसल का नाम, विषाक्त ता की चेतावनी (त्रिकोण), चित्रों के माध्यम से सुरक्षा उपाय, रोकथाम, और आपातकालीन उपायों की स्पष्ट जानकारी दी जाए। इससे किसान गलत तरीके से कीटनाशक का उपयोग नहीं करेंगे और उनसे होने वाले नुकसान से बच सकेंगे।
मिलेगा सुरक्षा किट | Fertilizer Rules
मंत्रालय की कवायद किसानों को सुरक्षा कवव उपलब्ध कराने की भी है। संभवतः यह किट कीटनाशी कपनियों के द्वारा ही किसानों को उपलब्ध कराएं जायेंगे। इस किट में सुरक्षात्मक ओवरऑल, टोपी या हुड, हाथ के दस्ताने, चश्मा, मास्क, जूते आदि शामिल रहेंगे।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
यह भी पढ़िए…👉 देशभर के किसानों के लिए शिवराज सिंह ने उठाया महत्वपूर्ण कदम…
👉 मुंग खरीदी में गड़बड़ी, फर्जी दस्तावेज लगाने वाली और ब्लैकलिस्ट कंपनी को दिया काम
👉टैरिफ की अनिश्चितता ने रोकी सोयाबीन की तेजी, देखें प्लांट भाव..
प्रिय पाठकों…! 🙏 Choupalsamachar.in में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.