प्रदेश के उज्जैन जिले में 3 दिन से लगातार हो रही भारी बारिश से सोयाबीन फसल (Soybean Crop) को नुकसान।
👉 व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें।
Soybean Crop | प्रदेश के उज्जैन जिले में भारी बारिश ने सोयाबीन की खड़ी फसल को लगभग डुबो दिया है। किसानों का कहना है कि पक रही फसल पर पानी फिर गया। 2 दिन की लगातार बारिश से कई जगह जलमग्न की स्थिति से अंबोदिया गंभीर नदी से लगे करीब 40 गांव से अधिक की सोयाबीन फसल डूब चुकी है। अगर अधिक समय तक पानी खेतों में रुका रहा तो सोयाबीन की फली टूट कर पानी में ही बह जाएगी।
दो-तीन पूर्व फसल (Soybean Crop) की स्थिति बेहतर थी लेकिन 24 घंटे में हालात बिगड़ गए, जो गांव नदी किनारे के हैं, वहां 100% प्रभावित बताए हैं। किसान कमल पटेल, हाकमसिंह पटेल, पर्वतसिंह पटेल ने बताया किसानों को इस समय भारी नुकसान हो गया है। अभी भी बारिश होने से स्थिति खराब हो चुकी है। अब बारिश रुकने और खेतों से पानी निकालने के बाद ही स्थिति साफ होगी लेकिन निचले इलाकों के खेतों में पानी भर चुका है।
इधर अंबालिया के किसान नवदीप जाट ने बताया भारी बारिश से ऊंचाई वाले खेत की सोयाबीन (Soybean Crop) भी नहीं बची है। फिलहाल तेज धूप की जरूरत है वरना दाना बारीक रह जाएगा। देखा जाए तो 30% से अधिक सोयाबीन फसल को नुकसान मिलने की संभावना बताई जा रही है। सोयाबीन 2 फीट की होती है, जबकि पानी 3 फीट से ऊपर है।
मंडी में एक करोड़ का सोयाबीन महंगे भाव 4640 तक बिका
Soybean Crop | उज्जैन मंडी में गुरुवार को एक करोड़ रुपए का सोयाबीन किसानों ने बेचा। भाव महंगे रहे। नीलामी में 4590 से 4640 के दाम मिले। सोयाबीन प्लांट में खरीदी ऑफर में कमी कर दी। नीमच लाइन 4675, इंदौर लाइन 4625 के बताए गए हैं।
सोयाबीन कारोबारी अमर अग्रवाल ने बताया भारी बारिश से सोयाबीन फसल प्रभावित होने से अब गिरावट की स्थिति नहीं बन रही है लेकिन विदेश में उपज रिकॉर्ड होने से भाव तो विदेश से ही बनते हैं। तेल बाजार में तेजी जारी है लेकिन व्यापार कमजोर होने से गुरुवार को तेजी स्थिर भाव पर रही। : Soybean Crop
👉 व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें।
खेती किसानी की नई नई जानकारी से अपडेट रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
यह भी पढ़िए….👉 सोयाबीन का उत्पादन कम होना तय, भारी बारिश से फसलों को नुकसान, सर्वे की मांग कर रहे किसान
👉 किसान सावधान! सोयाबीन फसल पर सफेद मक्खी और वायरस का प्रकोप, कृषि विभाग ने जारी की सलाह
👉 राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान की ओर से सोयाबीन कृषकों के लिए उपयोगी सलाह
👉 कृषि अधिकारियों ने किया सोयाबीन फसल का निरीक्षण, जारी की कृषकों को सोयाबीन फसल के लिए उपयोगी सलाह
प्रिय पाठकों…! 🙏 Choupalsamachar.in में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।